Tuesday, December 31, 2019

त्रिलोकपुरी में गिरी इमारत, आठ मजदूरों को बचाया गया

नई दिल्ली
त्रिलोकपुरी में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। गनीमत है कि इसमें किसी की जान नहीं गई। यहां तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था जिसका एक हिस्सा मंगलवार की शाम धराशायी हो गया। मौके पर फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी पहुंचे और फंसे हुए लोगों को निकाला।

इमारत में आठ मजदूर फंस गए थे जिन्हें निकाल लिया गया। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक उन्हें 8 बजे के आसपास बिल्डिंग गिरने की सूचना दी गई। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां आठ लोग फंसे हुए थे। ऊपर की फ्लोर पर फंसे दो मजदूर पास की इमारत पर कूदकर बच गए। बाकी के लोगों को बाद में तीसरी मंजिल से बचा लिया गया।

दरअसल इमारत में शटरिंग का काम चल रहा था। इसके बाद सीढ़ियों वाला हिस्सा गिर गया। तीनों फ्लोर पर काम कर रहे मजदूर फंस गए। सभी मजदूरों को बचा लिया गया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: त्रिलोकपुरी में गिरी इमारत, आठ मजदूरों को बचाया गया