Thursday, May 31, 2018

सीएम हाउस के पास महिला के साथ लूटपाट

नई दिल्ली
सीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार सुबह महिला वकील से उनके पति के सामने बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की। महिला वकील मॉर्निंग वॉक पर थीं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए सुराग तलाशे जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रोमिला सिंह परिवार के साथ राजपुर रोड, सिविल लाइंस में रहती हैं। पेशे से सरकारी वकील हैं। वह पति के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। सुबह करीब 6 बजे वह सीएम आवास के पास फ्लैग स्टाफ रोड पर थीं। तभी बोंटा पार्क की तरफ से बाइक सवार 2 लड़के आए। बाइक को आगे ले जाकर रोका। पीछे बैठा लड़का पास आया और गले में पहना हुआ मंगलसूत्र झपट लिया।

बाइक सवार दोनों अलीपुर रोड, विधानसभा की ओर भागने लगे। लुटेरे बिना हेलमेट के थे। दोनों के बाल गोल्डन कलर के थे। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: सीएम हाउस के पास महिला के साथ लूटपाट