Saturday, April 28, 2018

दक्षिण-पूर्व दिल्ली में घर से मिला पति-पत्नी का शव

नई दिल्ली
दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जाकिर नगर में 55 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी का शव सुबह उनके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने बताया कि शमीम अहमद और उनकी पत्नी तसलीम बानो (50) शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने मकान की पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने गए थे। उनका बेटा देर रात करीब 2.30 बजे घर लौटा और उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

पुलिस ने बताया कि दम्पति का बेटा सुबह फिर आया लेकिन उसके अभिभावकों ने फिर भी कोई जवाब नहीं दिया। उसने अपने एक रिश्तेदार को बुलाया। दोनों ने दरवाजा तोड़ा जिसके बाद दोनों मृत मिले।

पुलिस ने बताया कि एक महिला रिश्तेदार ने शमीम अहमद के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था और उस मामले में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस दम्पति के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दक्षिण-पूर्व दिल्ली में घर से मिला पति-पत्नी का शव