Friday, August 4, 2017

नाबालिग लड़के का यौन शोषण, 10 साल कैद

नई दिल्ली
दिल्ली की एक अदालत ने 14 साल के मानसिक रूप से कमजोर लड़के के साथ बार-बार अननैचरल सेक्स के दोषी एक व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित लडके की गवाही पर भरोसा जताते हुए यह फैसला सुनाया। अडिशनल सेशन जज एके सरपाल ने दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को निर्देश दिया कि पीड़ित को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए।

अदालत ने 30 साल के दिनेश को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कुकर्म का दोषी सलून चलाता था। उसे पोक्सो कानून के तहत दोषी ठहराया गया है। अदालत ने कहा कि सहयोगी की मदद से पीड़ित का बयान दर्ज करते वक्त यह पाया गया कि वह तथ्यों को याद करने में समय ले रहा है, जिससे उसके दिमाग के कमजोर होने की बात मानी जा सकती है हालांकि उसकी गवाही भरोसे लायक है।

ईस्ट दिल्ली के कृष्णानगर थाने में पीड़ित के पिता ने 13 मई 2014 को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दिनेश ने मानसिक रूप से कमजोर उनके बेटे का कई बार यौन उत्पीड़न किया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: नाबालिग लड़के का यौन शोषण, 10 साल कैद