Tuesday, April 4, 2017

कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक के खिलाफ FIR

नई दिल्ली
एक बुजुर्ग महिला को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने पहले खूब दौड़ाया। इसके बाद कुत्ते ने महिला को कई बार काट लिया। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। पीड़ित महिला राज वंदना (65) को जख्मी हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के मालिक विजय दत्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के आनंद विहार इलाके की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राज वंदना परिवार के साथ प्रिया एनक्लेव में रहती हैं। इनके पति का अपना कारोबार है। राज के सामने वाले मकान में विजय रहते हैं। अक्सर उनके परिजन कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। कई बार कॉलोनीवालों को उनके कुत्ते काट चुके हैं।

रविवार शाम को राज घर से मंदिर जाने के लिए निकलीं। इस बीच उन्होंने देखा कि विजय का एक डॉगी खुला घूम रहा था। राज को देखते ही वह उनकी ओर आया। राज डॉगी से बचने के लिए दौड़ीं, लेकिन कुत्ते ने उन्हें काट ही लिया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक के खिलाफ FIR