Wednesday, March 29, 2017

'पुराने नोट नहीं बदल रहे, दे दूंगी जान'

नई दिल्ली
दो बुजुर्ग महिलाएं तीन दिनों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनके पुराने नोट नहीं बदले गए। परेशान लोगों में मां-बेटी हैं। उनका कहना है कि नोट नहीं बदले गए तो वे जान दे देंगी। शुक्रवार को पुराने नोट बदलने का आखिरी दिन है।

65 साल की उषा ने बताया कि कपड़ों में करीब 41,500 रुपये मिले। इसे बदलवाने के लिए वह लगातार 3 दिनों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के चक्कर लगा रही हैं। उनका कहना है कि कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है। उषा अपनी मां सुमित्रा (80 साल) के साथ रिजर्व बैंक के गेट के बाहर रोजाना लाइन में लगती हैं, लेकिन उनके नोट चेंज नहीं किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि बैंक के एक अधिकारी ने उनसे कहा कि यहां सिर्फ एनआरआई के ही नोट चेंज किए जाएंगे।

इससे परेशान होकर दोनों ने डीसीपी को लेटर लिखकर खुदकुशी करने की धमकी दी है।भारतीय रिजर्व बैंक के ऑफिसों के बाहर पुराने 500 और 1,000 के नोट बदलने के लिए लंबी लाइनें हैं और काफी अफरातफरी दिख रही है। समयसीमा समाप्त होने की तारीख नजदीक आने के साथ नोट बदलवाने वालें लोगों में काफी बेचैनी दिख रही है। रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर रात से ही लोग कतार में रहते हैं।

इस मां-बेटी की कहानी दुखद है। उषा ने बताया कि वह मां के साथ रोजाना आती हैं। गर्मी और उम्र की परवाह किए बिना वे यहां रोज आती हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: 'पुराने नोट नहीं बदल रहे, दे दूंगी जान'