Saturday, February 25, 2017

अब पंचकुइयां रोड का नाम भी बदला

नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम की ओर से कनॉट प्लेस से लिंक रोड जाने वाली पंचकुइयां मार्ग का नाम ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर’ मार्ग रखे जाने का निर्णय लिया गया है। 27 फरवरी की दोपहर 12 बजे नेहरू बाजार/पंचकुइयां रोड चौराहे पर ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम का शिलापट का अनावरण किया जाएगा।

इस मौके पर नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी, निगम पार्षद वीरेंद्र बब्बर, राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के दिल्ली के प्रमुख अधिकारी, ऑल इंडिया धनगर समाज, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू मंच के पदाधिकारी शामिल होंगे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: अब पंचकुइयां रोड का नाम भी बदला