Thursday, December 29, 2016

गैंगरेप पीड़िता की मां को गोली मारी, अरेस्ट

दिल्ली
गैंगरेप पीड़ित नाबालिग लड़की की मां को गोली मारने की वारदात में दो मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य साजिशकर्ता रेप में गिरफ्तार मुलजिम का दोस्त है। वह फरार है। पिछले हफ्ते जामिया नगर के जाकिर नगर में 47 साल की महिला को गोली मार दी गई थी। महिला की जान बच गई थी।

महिला की नाबालिग बेटी से गैंगरेप का केस इसी महीने दर्ज हुआ था। उस केस में साजिद और उसके तीन दोस्त फरार थे। महिला को गोली मारने की वारदात के बाद साजिद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे गैंग रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने महिला को गोली मारने की वारदात में दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक बाइक चला रहा था और दूसरे ने गोली मारी थी। उन दोनों को साजिद के दोस्त फैजल ने गैंगरेप पीड़ित लड़की को गोली मारने के लिए भेजा था।

इन मुलजिमों ने गलती से लड़की की मां को गोली मार दी थी। फैजल अभी फरार है। पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि गोली मारने की इस साजिश में साजिद भी शामिल था या फैजल उसे मर्डर केस में फंसाना चाहता था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गैंगरेप पीड़िता की मां को गोली मारी, अरेस्ट