Monday, October 3, 2016

मंगलवार को हल्की बारिश की उम्मीद

नई दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश होने की उम्मीद है। बुधवार को भी हल्की बारिश होने के चांस हैं। रविवार को अच्छी बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से हल्की ठंड महसूस हो सकती है। उत्तर की दिशा से ठंडी हवाएं दिल्ली में दस्तक देंगी, जिससे मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

सोमवार को अधिकतम तापमान नॉर्मल से दो डिग्री ज्यादा के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 85 पर्सेंट दर्ज किया गया। न्यूनतम नमी का स्तर 52 पर्सेंट दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के दिल्ली के हेड आर. विशन ने बताया कि अभी दिल्ली से मॉनसून के जाने की घोषणा नहीं की गई है। दिवाली के आसपास हल्की ठंड महसूस हो सकती है। स्काइमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है। साथ ही सुबह और रात के समय तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मंगलवार को हल्की बारिश की उम्मीद