Friday, October 28, 2016

दिल्ली BJP अध्यक्ष की BSF संग दिवाली

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शुक्रवार को अटारी बॉर्डर जाकर वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ दीप जलाए। उपाध्याय के साथ अमृतसर के महापौर बक्शी राम, साउथ एमसीडी के नेता सदन सुभाष आर्य, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा थे।

उपाध्याय ने कहा कि आज सारा देश उन जवानों के साथ खड़ा है, जो अपने परिवारों के साथ त्योहारों का आनंद न लेकर सीमाओं पर हमारी रक्षा के लिए डटे हैं। दिल्ली बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दें।

दूसरी ओर नजफगढ़ जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीमा सुरक्षा बल के छावला कैंप पर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली BJP अध्यक्ष की BSF संग दिवाली