Friday, September 2, 2016

AAP पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने गांधी, नेहरू, बाजपेयी से की SEX Scandal में फसे संदीप की तुलना

सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें गंदी मछली और आम आदर्मी पार्टी की उम्मीदों से धोखा बताया था। लेकिन आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने कुमार का बचाव करते हुए कहा है कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया है, राष्टपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भी सामाजिक और नैतिक दायरे से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से रिश्ते रहे हैं। आशुतोष की इस टिप्पणी पर विपक्ष ने गहरी नाराजगी जताई है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल तो खुलेआम बयान दे रहे हैं कि उन्होंने अपनी पार्टी से ‘गंदी मछली’ को बाहर निकाल दिया है।

लेकिन उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष के बारे में उनका क्या विचार है? क्या वे आशुतोष के ब्लॉग में लिखे गए विचारों का समर्थन करते हैं? गुप्ता ने कहा कि आशुतोष की ओर से यह लिखना कि संदीप कुमार जैसे राजनेता का शराब पीना, सिगरेट पीना, महिलाओं के साथ संबंध बनाना किसी भी तरह गलत और अनैतिक नहीं क्योंकि यह सब काम उन्होंने रजामंदी और बंद कमरे में पर्दे के पीछे किया है, क्या दर्शाता है? क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री इसका समर्थन करते हैं? ऐसा लेख लिखकर आशुतोष दिल्ली और देश के युवकों को शराब पीने, सिगरेट पीने, नशा करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसा रहे हैं? क्या वे चाहते हैं कि देश का युवा बुराइयों में फंसकर अपना जीवन बर्बाद करे?

कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सेक्स सीडी के सामाने आने के बाद कैबिनेट से बर्खास्त नेता संदीप कुमार का बचाव करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष कुमार ने अपने ब्लॉग के जरिए कई तर्क दिए हैं। जिनमें आशुतोष ने गांधी और नेहरू जैसे बड़े नेताओं को शामिल करते हुए लिखा है कि गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे बड़े नेताओं के नाम इसमें शुमार हैं जिन्होंने सामाजिक बंधनों से इतर जाकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की है। मुकेश शर्मा ने आप नेता आशुतोष को इसके लिए जनता से माफी मांगने के लिए कहा है। मुकेश शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘गांधी जी और नेहरू जी के संबंध में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। आशुतोष और आप इसके लिए देश की जनता से माफी मांगें’। कांग्रेस नेता ने इसके बाद किए गए अपने अगले ट्वीट में आम आदमी पार्टी पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा ‘आप प्रवक्ता आशुतोष के ब्लॉग में की गई टिप्पणी आप की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाती है’।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति को इस स्तर तक गिरा दिया है कि आज इस विषय पर बोलना भी अत्यंत शर्मसार करता है। अगर केजरीवाल के दिल में भारतीय संस्कृति और राष्टÑपिता महात्मा गांधी के लिए थोड़ा भी सम्मान है तो वे आशुतोष के लिखे इस लेख पर देश को अपना बयान दें। शिखा राय ने कहा कि केजरीवाल दल के बारे में यह तो पता था कि इस दल में न तो महिलाओं के लिए सम्मान है और न ही स्थान है, लेकिन जो घटनाक्रम हुए और उस पर आप नेतृत्व का जो रवैया रहा, उसे देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि आप नेता अपने परिवार की महिलाओं को भी सम्मान देते होंगे।

The post AAP पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने गांधी, नेहरू, बाजपेयी से की SEX Scandal में फसे संदीप की तुलना appeared first on Jansatta.


Read more: AAP पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने गांधी, नेहरू, बाजपेयी से की SEX Scandal में फसे संदीप की तुलना