Sunday, July 31, 2016

देश में धर्म के कारण किसी का अपमान नहीं : स्वरूपानंद

ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ और द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने फिल्म अभिनेता आमिर खान के भारत में असहिष्णुता के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फिल्मी लोग हमारे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। हमारे देश में असहिष्णुता का कोई माहौल नहीं है। किसी भी व्यक्ति का धर्म के कारण हमारे यहां कोई अपमान नहीं होता है। वे आज हरिद्वार के कनखल स्थित अपने मठ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

शंकराचार्य ने सवाल किया कि हमारे यहां कहां असहिष्णुता है। हमारे यहां बडेÞ आराम से मुसलिम समुदाय के लोग रह रहे हैं। किसी मुसलमान को हमारे यहां धर्म के कारण कोई कष्ट नहीं है। यदि कोई देश छोड़कर जाने की बात करता है तो चला जाए। पाकिस्तान चले जाएं तो उन्हें बुरका पहनना पडेÞगा। हमारे यहां महिलाएं नेता बन जाती हैं। उन्हें हर सुविधाएं मिलती है। हमारे यहां पुरूषों से भी ज्यादा महत्व महिलाओं को दिया जाता है। मुसलमानों को भी हमारे यहां सभी सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा कि जापान और चीन समेत कई अन्य देशों में नमाज पढ़ने और मस्जिद बनाने पर पाबंदी लगा दी गई है। हमारे देश में ऐसा नहीं है। यहां सबको रहने की आजादी है। हमें कुछ लोग जानबूझकर परेशान कर रहे है। हमारी भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हमारे देश में हमारी भावनाओं के विपरीत कार्य करता है जैसे हम लोग गौ हत्या को बुरा मानते हैं और कोई जानबूझकर गौ हत्या करता है, तो हमें दुख होता है। उन्होंने कहा कि हमारे मुसलिम भाईयों को भूतकाल में मुसलमान शासकों के द्वारा हमारे ऊपर जो अत्याचार किए गए उसका समर्थन नहीं करना चाहिए। जैसे मंदिर तोडेÞ गए, गौ हत्याएं की गई, बलात्कार किए गए। ये सब बातें दोहरानी नहीं चाहिए। हमारे साथ प्रेम से रहें। हमारे देश में हमारे मुसलिम भाईयों को कोई असुविधा नहीं हैं। हम सब एक समान हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि सरकार धर्म निरपेक्ष हो सकती है, लेकिन कोई व्यक्ति धर्म निरपेक्ष नहीं हो सकता है। उसको किसी न किसी धर्म का पालन करना पडेÞगा। आप अगर हिंदु हैं तो हिंदु धर्म का पालन कीजिए, मुसलमान हैं तो इस्लाम धर्म का पालन कीजिए। कुछ लोग दोहरी नीति अपना रहे हैं। ऐसा माहौल बना रहे हैं जैसे देश में सहिष्णुता नहीं हैं, जबकि हमारे देश में ऐसा माहौल नहीं हैं।

The post देश में धर्म के कारण किसी का अपमान नहीं : स्वरूपानंद appeared first on Jansatta.


Read more: देश में धर्म के कारण किसी का अपमान नहीं : स्वरूपानंद