Wednesday, June 29, 2016

दिल्ली पुलिस के सिपाही की बीवी का ब्लैकमेल करने के बाद बलात्कार

दिल्ली पुलिस के सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल कर बलात्कार करने का मामला थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दर्ज किया है। महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप परम डेयरी के मालिक राजीव अग्रवाल पर लगाया है। आरोप है कि अप्रैल में आरोपी ने ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिखाने के बहाने बलात्कार किया था। उस एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

मंगलवार को भी आरोपी ने महिला को नोएडा बुलाया था। कार में बैठने पर महिला ने आरोपी ने एमएमएस डिलीट कर पीछा छोड़ने की गुहार की थी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिससे बाद आरोपी ने बॉटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार से धक्का दे दिया। पैर पर कार चढ़ाकर आरोपी फरार हुआ। घायल अवस्था में महिला सेक्टर-34 के निजी अस्पताल पहुंची। वहां से फोन पर दिल्ली पुलिस में अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति ने नोएडा पहुंचकर इलाज कराया और पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना सेक्टर- 20 और 39 में सीमा विवाद के बाद आखिरकार थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाली महिला ने करीब 8 साल पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही से प्रेम विवाह किया था। उनकी 3 साल की एक बेटी है। करीब 6 महीने पहले दोनों के बीच मनमुटाव होने पर पति- पत्नी अलग-अलग रहने लगे। महिला की दिल्ली के करोल बाग स्थित परम डेयरी के मालिक राजीव अग्रवाल की निजी सहायक के रूप में नौकरी लग गई थी। अप्रैल में राजीव अग्रवाल पीड़ित महिला के साथ ग्रेटर नोएडा के एनआरआई सिटी आया था। महिला का आरोप है कि 9वीं मंजिल पर बने फ्लैट में ले जाकर राजीव अग्रवाल ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना का एमएमएस बनाकर लगातार बलात्कार और यौन उत्पीड़न कर रहा था। राजीव ने ही फोन कर मंगलवार को उसे बुलाया था।


Read more: दिल्ली पुलिस के सिपाही की बीवी का ब्लैकमेल करने के बाद बलात्कार