Monday, April 1, 2019

आप दिल्ली में कांग्रेस को खत्म करना चाहती है: गोयल

आम आदमी पार्टी (आप) व कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। दोनों पार्टियों के नेता कभी गठबंधन को लेकर हां तो कभी ना कर रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने या ना होने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल का कहना है कि आप गठबंधन के नाम पर कांग्रेस को धोखा देने की तैयारी कर रही है। वह कांग्रेस को दिल्ली में दो से तीन सीट देकर गठबंधन करना चाहती है जिससे कि विधानसभा चुनाव में उसके भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रहे। वह दिल्ली से कांग्रेस को खत्म करना चाहती है जिससे कि उसका मुकाबला सीधे भाजपा से रहे।
Read more: आप दिल्ली में कांग्रेस को खत्म करना चाहती है: गोयल