नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा है कि जब पार्टी EVM में गड़बड़ी को लेकर सवाल करती है तो इस मुद्दे को लेकर उसका मजाक बनाना ठीक नहीं है क्योंकि कई अन्य पार्टियों को भी ऐसी चिंताएं हैं। AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी की चिंता जायज है और निर्वाचन आयोग को इसे दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस, CPI, BSP सहित करीब 18 राजनीतिक दल हैं जिन्होंने EVM को लेकर संदेह जताया है और उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी EVM जब्त करने के आदेश दिए हैं, फिर AAP का मजाक क्यों उड़ाया जा रहा है?'
AAP नेता का यह बयान पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक के बाद आया जो गुरुवार देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। उन्होंने दिल्ली सरकार में फेरबदल की संभावनाओं से भी इनकार किया।
हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि AAP में संगठनात्मक सुधार की आवश्यकता है और पार्टी इस दिशा में काम करेगी। सिंह ने कहा कि पार्टी संगठनात्मक तथा बूथ स्तर पर आवश्यक बदलाव करेगी। PAC की बैठक दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में AAP की हार पर मंथन के लिए हुई थी जिसके नतीजे बुधवार को सामने आए।
बैठक के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने इसका आकलन किया कि कहां गलती हुई? उन्होंने बताया कि PAC ने इसकी भी मंजूरी दे दी है कि दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय AAP के दिल्ली संयोजक होंगे। यह पद AAP नेता दिलीप पांडे के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई जिन्होंने MCD चुनाव में पार्टी की हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।
सिंह ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने पार्टी के भविष्य को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में पार्टी ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि MCD के 270 वॉर्डों के लिए हुए चुनाव में BJP को 181 सीटों पर जीत मिली जबकि AAP 48 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और कांग्रेस को 30 वॉर्डों में जीत मिली।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।
Read more: EVM पर AAP का मजाक उड़ाना ठीक नहीं: संजय