Thursday, December 3, 2020

कब पड़ेगी सामान्य से ज्यादा सर्दी, मौसम विभाग ने बताया

नई दिल्ली
इस बार दिसंबर से जनवरी के बीच दिल्ली समेत कई जगहों पर ठंड सामान्य से अधिक पड़ेगी। मौसम विभाग के आउटलुक के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.42 डिग्री कम रह सकता है। हालांकि दिन के समय ठंड का प्रकोप कम रहेगा।

मौसम आउटलुक में आईएमडी ने बताया कि सब डिविजन नॉर्थ, नॉर्थ वेस्ट, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया की कुछ सब डिविजन में न्यूनतम तापमान दिसंबर से फरवरी तक सामान्य से कम ही रहेगा। इसके अलावा सब डिविजन नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ, ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अलावा सेंट्रल इंडिया में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

इसे भी पढ़ें:- किसान आंदोलन जारी है, पर इन मांगों के लिए तैयार हो गई सरकार, कृषि मंत्री बोले- अगली बैठक में समाधान की उम्मीद

मौसम विभाग के डीजी डॉ. एम महापात्रा के अनुसार इस समय मध्य और पूर्वी भूमध्य प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से कम है। ला नीना स्थितियां बनी हुई हैं। मध्य ला नीना की स्थिति सर्दियों के अंत तक बनी रहने की संभावना बनी हुई है।


आईएमडी के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.42 डिग्री कम रहने की संभावना है। ईस्ट राजस्थान सबसे अधिक ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.56 डिग्री कम बना रहेगा। वहीं इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 0.99 डिग्री अधिक रह सकता है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कब पड़ेगी सामान्य से ज्यादा सर्दी, मौसम विभाग ने बताया