Thursday, December 3, 2020

सिगरेट लौटाने के झगड़े में चली गोली, तीन लोगों की डंडे से पिटाई

नगर संवाददाता, दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में सिगरेट वापस लौटाने के झगड़े में न सिर्फ गोली चल गई, बल्कि एक से दुश्मनी के चक्कर में डंडे से तीन लोग पिट गए। बाद में दो लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि पूरे मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए।

आरोपियों का नाम हैप्पी, दीपू, सचिन और ऋषभ है, जिन्होंने बताया कि कबाड़ी मासूम के साथ उनका सिगरेट लौटाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद चारों लोग उसे मारने के लिए गए थे। हालांकि मासूम को बचाने के लिए वहां नुरुल और भुल्ला भी आ गए, जिनको डंडे से पीटा गया।

आरोपियों ने सिगरेट के झगड़े में मासूम पर गोली भी चलाई थी, लेकिन गनीमत रही कि गोली उसे लगने के बजाय दुकान के बंद शटर पर जा लगी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: सिगरेट लौटाने के झगड़े में चली गोली, तीन लोगों की डंडे से पिटाई