Monday, March 30, 2020

मस्जिद गए 80 संदिग्ध भर्ती, दिल्ली का हर अपेडट

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले सोमवार सुबह तक 72 हैं। इस बीच खबर है कि लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध हैं। ये सभी लोग जमात के लिए वहां पहुंचे थे। इनमें 6 केस कंफर्म हैं। इससे पहले RML की नर्स को बुखार के बाद हॉस्पिटल स्टाफ के 14 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया था।

एम्स के कर्मचारियों ने दान की एक दिन की सैलरी
एम्स में काम करनेवाले यूनिटी ऑफ एलीड हेल्थकेयर प्रफेशनल के लोगों ने अपनी एक दिन की सैलरी पीएम केयर फंड में दान की।

लॉकडाउन को कैसे कड़ाई से लागू किया जाए, इसपर उपराज्यपाल अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल ने विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। बैजल ने कहा कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी भी अन्य तरह की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी और हर हाल में सामाजिक मेल-जोल से परहेज बनाए रखा जाना चाहिए।


ललित होटल में रहेंगे डॉक्टर, दिल्ली सरकार देगी पैसा
कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रहे डॉक्टर होटल ललित में रहेंगे। इसके लिए 100 कमरे लिए गए। जीबी पंत और लोक नायक हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के रहने का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

80 भर्ती, सभी कोरोना संदिग्ध
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में 80 लोगों को भर्ती करवाया गया है। सभी कोरोना संदिग्ध बताए जा रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक सभी लोग जमात के लिए दो अलग-अलग मस्जिदों में पहुंचे थे। इनमें सउदी अरब जैसे देशों के लोग भी शामिल हैं। पहले इन्हें आरएमएल ले जाया गया था लेकिन वहां जगह ना होने के कारण लोकनायक भेज दिया गया। एक महीना पहले निजामुद्दीन मस्जिद में किसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें शामिल 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके चलते 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 1000 लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। जिन 200 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, उनमें से 99 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।


RML की नर्स को बुखार, 14 चिकित्साकर्मियों को अलग किया
राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (आरएमएल) में कोविड-19 मरीजों के उपचार में शामिल चिकित्सकों एवं नर्सों समेत 14 चिकित्साकर्मियों को उनके घरों में पृथक रहने को कहा गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है। एक नर्स को रविवार शाम को बुखार आ गया था, इसलिए पूरी टीम को अपने-अपने घरों में पृथक रहने को कहा गया है।

दिल्ली में 24 घंटे में 23 नए मरीज
सोमवार सुबह तक दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़कर 72 हो गए। यह दिल्ली में एक दिन में मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, नोएडा में 5 और मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। इनमें 3 कर्मचारी लंदन से आए ऑडिटर के संपर्क में थे। एक कर्मचारी के दो रिश्तेदार भी संक्रमित हुए हैं। गाजियाबाद में दो मामले मिले। दोनों के संपर्क में 76 लोग आए हैं। इनमें 21 को MMG के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मस्जिद गए 80 संदिग्ध भर्ती, दिल्ली का हर अपेडट