Saturday, December 28, 2019

कोहरे का असर, 2 राजधानी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली
उत्तर और पूर्वी भारत में पड़ रहे घने कोहरे की वजह से रेल यातायात पर बुरा असर पड़ रहा है। सुबह दो दर्जन ट्रेनें करीब 5 घंटे से 2 घंटे की देरी से चल रही थीं। इसमें भुवनेश्वर राजधानी सवा 6 घंटे, तो बेंगलुरु राजधानी करीब 7 घंटे की देरी से चल रही थीं।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है।

सुबह 11 बजे तक ट्रेनों की स्थिति
14017 रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्स. ---- 6.39 घंटे लेट
12192 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्स. ---- 3.26 घंटे लेट
12189 जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्स. ---- 7.05 घंटे लेट
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्स. ---- 7.38 घंटे लेट
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्स. ---- 7.39 घंटे लेट
15707 कटिहार-अमृसर एक्स. ---- 5.10 घंटे लेट
12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्स. ---- 8.11 घंटे लेट
22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्स. ---- 6.12 घंटे लेट
22691 बेंगलुरू-निजामुद्दीन राजधानी एक्स. ---- 6.52 घंटे लेट

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: कोहरे का असर, 2 राजधानी एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनें लेट