Saturday, November 30, 2019

दिल्ली में सुबह छाया कोहरा, वायु गुणवत्ता में भी सुधार

नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कोहरे की चादर छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ट्वीट किया कि पालम में कोहरा इतना गहरा था कि सुबह दृश्यता शून्य थी।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 157 रहा। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों में बारिश और हवा की अनुकूल गति के कारण हवा की गुणवत्ता लगभग दो महीने में पहली बार शुक्रवार को संतोषजनक स्तर पर रही।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली में सुबह छाया कोहरा, वायु गुणवत्ता में भी सुधार