Saturday, November 23, 2019

27-28 को बूंदाबांदी, फिर तापमान में होगी गिरावट

नई दिल्ली
दिल्ली का मौसम अब करवट बदलेगा। सर्दियों की बारिश से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 28 नवंबर तक राजधानी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उसके बाद कोहरा बढ़ेगा।

दिल्ली में इस बार मौसम अलग मिजाज दिखा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा, जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.7 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर इस समय 51 से 81 फीसदी तक है। अगले दो दिन ठंडी हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में कुछ खास अंतर आने की संभावना नहीं है।

26 नवंबर को बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है और 27 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह दौर 28 नवंबर तक चलेगा। इसकी वजह से दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की कमी आएगी। 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर आ सकता है। उसके बाद कोहरा शुरू होगा।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: 27-28 को बूंदाबांदी, फिर तापमान में होगी गिरावट