Friday, November 1, 2019

प्रदूषण से राहत की उम्मीद, 2 नवंबर को हो सकती है बारिश

नई दिल्ली
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार स्मॉग की चादर शुक्रवार से छंटनी शुरू हो जाएगी। हवाओं तेज होने से दिल्ली-एनसीआर का आसमान कुछ हद तक साफ हो जाएगा। बादल छाए रहेंगे। हालांकि स्मॉग 6 नवंबर को दोबारा वापस आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार स्मॉग की यह परत 2 नवंबर को पूरी तरह साफ हो जाएगी। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है। इसका असर शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा। इसी वजह से यह धुआं हट जाएगा, हवाएं तेज होंगी। 4 और 5 नवंबर को हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। हालांकि यह राहत सिर्फ आंशिक होगी। हवाओं की रफ्तार के सुस्त पड़ते ही 6 नवंबर से स्मॉग एक बार फिर वापस जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से 5 से 6 नवंबर के बीच प्रदूषण का स्तर जानलेवा स्तर पर पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 40 से 92 पर्सेंट तक रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी दो दिनों के लिए इजाफा होगा और यह 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 6 नवंबर को तापमान 31 डिग्री और 17 डिग्री दर्ज हो सकता है। इस बीच 2 नवंबर को बादल छाएंगे और बादल गरजेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: प्रदूषण से राहत की उम्मीद, 2 नवंबर को हो सकती है बारिश