Sunday, September 29, 2019

बदमाशों ने बैग लूटने के लिए चलते ऑटो से युवती को गिराया

नई दिल्ली
बाइक सवार बदमाशों की वजह से एक महिला चलती ऑटो से नीचे गिर गई। खौफनाक वारदात सिविल लाइंस इलाके में शामनार्थ मार्ग की है। युवती अपनी मां के साथ घर से ऑटो से सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से झपट्टा मारकर बैग खींच लिया। नतीजतन युवती चलते ऑटो से नीचे जा गिरी। उसके हाथ-पांव में चोट आई।

लूटे गए बैग में 10 हजार कैश व अन्य सामान रखा था। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस आरोपियों का सुराग लगा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 26 साल की युवती परिवार के साथ राजपुर सिविल लाइंस में रहती है। युवती बिजनस करती है। मां के साथ समय करीब 9 बजे अपने घर से ऑटो में बैठकर सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के लिए निकली थी। जब शामनाथ मार्ग के पास पहुंचे ही थे, तभी ऑटो के राइट साइड से बाइक सवार दो लड़के आए और उन्होने ऑटो में टक्कर मारी, फिर गोद मे लिए हुए को छीन लिया। बैग में दस हजार कैश, मोबाइल रखा था।

ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने से वह चलते ऑटो से गिर गई। जिसकी वजह से उन्हें चोट लगी। दोनों बदमाश अपनी बाइक से संत परमानंद अस्पताल की तरफ भाग गए। युवती को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइंस ने पुलिस केस दर्ज कर लिया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बदमाशों ने बैग लूटने के लिए चलते ऑटो से युवती को गिराया