Wednesday, May 1, 2019

महिला डॉक्टर की गला काटकर हत्या

नई दिल्ली
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 25 वर्षीय एक महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ है, जिसका गला कटा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान गरिमा मिश्रा के तौर पर हुई है, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

पुलिस को रात 12 बजे घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचीं, जहां दो कमरे वाले अपार्टमेंट से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस उपायुक्त (मध्य) मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मिश्रा की इमारत में रहने वाले एक पुरुष डॉक्टर ने ही कथित तौर पर हत्या की है।

उन्होंने बताया दोनों ही एमडी की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संदेह है कि पुरुष डॉक्टर महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद भाग गया। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: महिला डॉक्टर की गला काटकर हत्या