Tuesday, May 28, 2019

जनकपुरी में गर्ल्स हॉस्टल में आग, 6 लड़कियां जख्मी

नई दिल्ली
दक्षिण दिल्ली के जनकपुरी में बुधवार तड़के एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। इसमें कम से कम 6 लड़कियां जख्मी हुई है। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि समय रहते ज्यादातर बच्चियों को हॉस्टल से सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब 50 लड़कियों को इमारत से बाहर निकाला गया।

जनकपुरी के कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार तड़के 3 बजे के करीब उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल के पास आग लग गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर पर फैल गई। आग की सूचना के बाद थोड़ी ही देर में मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंच गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: जनकपुरी में गर्ल्स हॉस्टल में आग, 6 लड़कियां जख्मी