Saturday, March 30, 2019

NDMC की 25 सड़कें इस बार चमक जाएंगी?

नई दिल्ली
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् (एनडीएमसी) अपने एरिया की 25 सड़कों को ठीक करने का काम जल्द ही दोबारा शुरू करवाने जा रही है। यह काम सड़कों के पुन: सतहीकरण का होगा। इसे हॉट मिक्स तकनीक से किया जाएगा। हालांकि, इस काम को पिछले साल तक पूरा हो जाना था, लेकिन सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीआरआरआई) द्वारा किए जा रहे सर्वे की वजह से यह काम टल गया। एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन सड़कों को लेकर सीआरआरआई से एक सर्वे करवाया गया था, जिसमें तय समय से कुछ वक्त की देरी हो गई थी, जिसके चलते काम 2019-20 पर टल गया।

सर्वे में यह पता लगाया जाना था कि जिन 25 सड़कों के पुन: सतहीकरण का कार्य किया जाना है, वहां से रोजाना कितनी गाड़ियां निकलती हैं। सड़क के पुन: सतहीकरण के कार्य के चलते ट्रैफिक पर कितना असर पड़ेगा, रोजाना के आने-जाने वाले वाहनों से सड़कों पर कितना जोर पड़ता है और क्या हॉट मिक्स तकनीक यहां टिक पाएगी। यह सब चीजें सर्वे का हिस्सा थी, लेकिन इसमें कुछ देरी हो गई।

इसमें ना सिर्फ एनडीएमसी एरिया की सड़कों बल्कि लेन और उपलेन का भी सर्वे शामिल था। सड़कों के साथ इनका भी निर्माण किया जाना है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इन 25 सड़कों से पहले पिछले साल 9 सड़कों का पुन: सतहीकरण का काम किया जा चुका है। इसमें आउटर सर्कल, इनर सर्कल और कनॉट प्लेस रेडियल का काम किया गया था। अब एरिया की अन्य 25 सड़कों का काम किया जा रहा है। अलग-अलग भागों में डिवाइड करके सड़कों का काम किया जा रहा है ताकि ट्रैफिक सही ढंग से चलता रहे।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: NDMC की 25 सड़कें इस बार चमक जाएंगी?