Saturday, December 29, 2018

इरविन कॉलेज के पास मिली महिला की जली लाश

नई दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी के इरविन कॉलेज के बाहर फुटपाथ पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वह जली हालत में था। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वह बेघर थीं। शायद, इधर-उधर घूमते हुए लोगों से पैसे मांगकर अपना जीवन चला रही थीं। पुलिस का यह भी कहना है कि उनकी मौत का कारण भूखे रहना नहीं था, क्योंकि जहां उनका शव मिला, वहां रोटी के कुछ टुकड़े रखे हुए थे।

नई दिल्ली जिले के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि महिला के शव को आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची है कि महिला को जलाकर मरा गया है। रात करीब 2 बजे किसी ने पीसीआर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी थी। लेकिन मौके पर जब पुलिस पहुंची तब वहां कहीं आसपास आग नहीं लगी थी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: इरविन कॉलेज के पास मिली महिला की जली लाश