Sunday, September 2, 2018

दूसरों की संपत्ति सील करने वाले निगम का स्टोर सील

अभी तक आपने यही सुना होगा कि निगम ने संपत्ति सील कर दी है। लेकिन संभवत: पहली बार ऐसा हुआ है कि निगम के कार्यालय को ही सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) की तरफ से की गई है। अशोक नगर के एलआइजी फ्लैट्स स्थित इस कार्यालय का इस्तेमाल स्टोर के लिए किया जा रहा था। इसमें निगम के जूनियर इंजीनियर और क्षेत्र के सफाई कर्मचारी बैठते थे। इसमें जेसीबी मशीन सहित अन्य उपकरण भी रखे हुए थे और कर्मचारी अपनी उपस्थिति भी पं¨चग मशीन पर इसी में दर्ज कराते थे। लेकिन 25 अगस्त को डीडीए ने स्टोर के गेट के बाहर ताला लगाकर इसे सील कर दिया। जब से यह स्टोर सील किया गया है, यहां के कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम अधिकारी इस सी¨लग से काफी हैरान हैं। उनका कहना है कि एक सरकारी विभाग की जगह को कोई कैसे सील कर सकता है।
Read more: दूसरों की संपत्ति सील करने वाले निगम का स्टोर सील