Wednesday, August 1, 2018

CM ने CCTV लगाने की फिर वकालत की

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राजधानी में कानून और व्यवस्था के पूरी तरह से चौपट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी से दिल्ली में मानव तस्करी का पर्दाफाश होगा। आम आदमी पार्टी नेता (आप) ने एक के बाद एक ट्वीट में एलजी अनिल बैजल औ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा।

केजरीवाल की यह टिप्पणी दिल्ली महिला आयोग द्वारा मानव तस्करों के चंगुल से 74 लड़कियों को बचाए जाने के बाद आई है। इन लड़कियों को दिल्ली में कई जगहों पर रखा गया था। केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कानून व व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। क्या यह शीर्ष स्तर पर बिना मिलीभगत के इस तरह से बड़े पैमाने पर संभव है? बीजेपी, उप राज्यपाल और राजनाथ जी को जवाब देना चाहिए। दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।'


उन्होंने कहा, 'सीसीटीवी कैमरे इस तरह के अपराधों, इसके पीछे के लोगों का पर्दाफाश करेंगे और पुलिस को जवाबदेह बनाएंगे। अगर पुलिस को सीसीटीवी के लिए लाइसेंस दिया गया, तो क्या पुलिस कभी इस तरह के जगहों पर सीसीटीवी लगाने का लाइसेंस देगी? कभी नहीं।'




मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: CM ने CCTV लगाने की फिर वकालत की