Wednesday, August 1, 2018

घटने लगा यमुना का जलस्तर, राहत

नई दिल्ली
यमुना का जलस्तर बुधवार से कम होना शुरू हो गया। एक दिन पहले यमुना का जलस्तर बढ़कर 206.05 मीटर तक पहुंच गया था जो पिछले पांच वर्षों में नदी का अधिकतम जलस्तर था। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जलस्तर घटकर 204.82 मीटर हो गया। इसके और घटने की संभावना है।

यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार रात 8 बजे पुराने यमुना पुल के पास 206.05 मीटर था। पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर दिल्ली में बुराड़ी के निचले इलाकों में कुछ घरों में बाढ़ का पानी मंगलवार को घुस गया। इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे 15 लोगों को बचा लिया गया।

बढ़ते जलस्तर के कारण अब तक कुल 13 हजार 915 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उन्हें 1461 तंबुओं और अस्थायी आश्रय गृहों में रखा गया है। वहां उन्हें भोजन और मेडिकल हेल्प दी जा रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: घटने लगा यमुना का जलस्तर, राहत