Friday, August 31, 2018

धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग

पर्यावरण को प्रदूषित करने में पॉलीथीन सबसे आगे है। सड़क किनारे से लेकर पार्कों में पॉलीथीन जगह-जगह बिखरे हुए मिलते हैं। इसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर हो रहा है। इसी को देखते हुए राजधानी में पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाए गए थे। निगम की ओर से इस वर्ष के शुरू में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता था। जो दुकानदार पॉलीथीन का प्रयोग करते हुए दिखाई देते थे उनका चालान भी किया जाता था, लेकिन थोड़े ही दिनों के बाद इसका असर कम हो गया और फिर से पॉलीथीन का उपयोग धड़ल्ले से होने लगा है। अब न तो निगम की टीम और न ही दुकानदारों व लोगों में जागरूकता दिखाई दे रही है।
Read more: धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग