Friday, August 31, 2018

दुष्कर्म पीड़िता की घर में गला घोंटकर हत्या, पति गायब

वेलकम इलाके में एक दुष्कर्म पीड़िता की घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय महिला को उनके पति ने तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला ने पूर्व पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। बाद में महिला पूर्व पति के साथ ही रहने लगी। शुक्रवार शाम को पुलिस को घर से महिला का शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से पूर्व पति फरार है। इस वजह से उन्होंने उस पर संदेह जाहिर किया है। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Read more: दुष्कर्म पीड़िता की घर में गला घोंटकर हत्या, पति गायब