Friday, June 1, 2018

दिल्ली-एनसीआर में फिर आई धूल भरी आंधी

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी आने का सिलसिला जारी है। दिनभर की गर्मी के बाद शुक्रवार रात एकबार फिर मौसम ने करवट बदली और धूल भरी आंधी चलने लगी।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल घिरे रहने और धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। राजधानी में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही और नमी वाली गर्म हवाएं चलती रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


लगभग रोज आ रही आंधी से लोगों और सिविक एजेंसियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लोगों के घरों में जहां रोज मिट्टी की मोटी परत जम रही है, वहीं दूसरी तरह सिविक एजेंसियों के लिए आंधी में गिरे पेड़ों को हटाना मुसीबत बन रहा है। पेड़ों को न हटाने की वजह से कई पेड़ अब भी ट्रैफिक आदि के लिए समस्या बने हुए हैं। वहीं कई पेड़ काफी खतरनाक तरीके से गिरे हुए हैं। कुछ पेड़ अपनी जड़ों से हिलकर घरों, बिजली की तारों के सहारे टिके हुए हैं। इसकी वजह से इन पेड़ों को लेकर लोगों में डर भी है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली-एनसीआर में फिर आई धूल भरी आंधी