Saturday, June 30, 2018

बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसवाले से चेन छीनी

नई दिल्ली
दिल्ली में जीटीबी एन्क्लेव में शुक्रवार सुबह सैर पर निकले एक सब-इंस्पेक्टर की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने छीन ली। सब इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। वह जीटीबी एन्क्लेव में अपने रिश्तेदार के घर आकर रुके हुए थे। पुलिस के मुताबिक, कुरुक्षेत्र निवासी करन सिंह (51) शुक्रवार सुबह 7 बजे सुबह सैर करने निकले थे।

जगतपुरी ए-ब्लॉक में बाइक सवार दो युवक उनके गले से दो तोले की चेन छीनकर भाग गए। करन ने बताया कि यह सब इतनी जल्दी हुआ कि वह उन बदमाशों की बाइक का नंबर देख ही नहीं पाए। फिलहाल शिकायत दर्ज करके पुलिस छानबीन में लगी है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसवाले से चेन छीनी