Wednesday, May 2, 2018

दिल्ली में बदला मौसम, धूल भरी आंधी

नई दिल्ली
दिल्ली के कुछ हिस्सों और एनसीआर में बुधवार शाम अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरें आ रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दृश्यता प्रभावित होने से लोगों ने अपने वाहनों की हेडलाइट्स जला ली हैं।

मौसम विभाग ने शाम के वक्त बारिश की संभावना जताई थी। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 'दिन में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश व आंधी की संभावना है।' अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिल्ली में बदला मौसम, धूल भरी आंधी