Sunday, April 29, 2018

दक्षिणी दिल्ली में डॉक्टर पर जानलेवा हमला


राजशेखर, नई दिल्ली
दक्षिणी दिल्ली के गदईपुर गांव स्थित एक फार्महाउस के बाहर रविवार को एक डॉक्टर (56) को हथियारबंद हमलावरों ने गोली मार दी। हमले में डॉक्टर हंस नागर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

डीसीपी (दक्षिण) रोमिल बानिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉक्टर हंस नागर पर तीन-चार लोगों ने हमला किया। इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धारा और आर्म्स ऐक्ट केतहत केस दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है दोनों तरफ से 30 च्रक गोलियां चलाई गई हैं। नागर ने भी बचाव में अपनी लाइसेंसी बंदूक से 11 राउंड गोली चलाईं। पीड़ित परिवार को संदेह है कि यह गोलीबारी नागर के भाई जॉन और रॉन के साथ संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण चलाई गई है। पुलिस ने करीब 22 खाली कारतूस और गोलियां बरामद की हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दक्षिणी दिल्ली में डॉक्टर पर जानलेवा हमला