Wednesday, February 28, 2018

होली के दिन दोपहर 2:30 तक मेट्रो सेवा नहीं

नई दिल्ली
होली के दिन यदि आपको घर से बाहर निकलना है तो दोपहर तक मेट्रो का विकल्प नहीं मिलेगा। शुक्रवार को होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवा दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, '2 मार्च को होली के दिन, सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।' मेट्रो फीडर बस सेवाएं पूरे दिन उपलब्ध नहीं रहेंगी।


मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: होली के दिन दोपहर 2:30 तक मेट्रो सेवा नहीं