Monday, January 29, 2018

बगैर उकसावे के पुलिस ने भांजी लाठियां: AAP

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि नगर निगमों द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ पटेल चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बिना उकसावे के लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी ने दावा किया कि आप नेता आशुतोष, प्रवक्ता दिलीप पांडेय और 10 से ज्यादा कार्यकर्ता उस वक्त घायल हो गए जब वे संसद की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

आशुतोष ने कहा, 'लाठीचार्ज पूरी तरह बिना उकसावे के किया गया। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि AAP के पास प्रदर्शन की इजाजत नहीं थी, खासतौर पर तब जब संसद के सत्र के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया। बाद में इन्हें हिरासत में लिया गया था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बगैर उकसावे के पुलिस ने भांजी लाठियां: AAP