Friday, December 29, 2017

गैंगरेप की शिकार मॉडल ने दर्ज कराया बयान

नई दिल्ली
फिल्मों और सीरियल्स में मौका दिलाने का झांसा देकर 3 लोगों ने एक मॉडल के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। मामला दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके का है। शुक्रवार को पीड़ित मॉडल ने दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में मैजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। मॉडल का आरोप है कि 25 दिसंबर को 3 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को फौरन गिरफ्तार कर लिया था। कुछ समय बाद तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

सूत्रों का कहना है कि 20 साल की मॉडल जामिया इलाके में रहती है। वह काफी दिनों से बॉलिवुड फिल्मों के लिए कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान उसे दिल्ली के कुछ लोग मिले। उन्होंने मुंबई जाकर फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया। वे लड़के उसे मुंबई भी ले गए और उससे कहा गया कि एक-दो डायरेक्टर उनके जानकार हैं। वहां उनसे मुलाकात कराने का भी वादा किया गया।

आरोप है कि कुछ दिनों तक मुंबई में मॉडल को रखने के बाद वे लड़के उसे दिल्ली ले आए। यहां मॉडल को एक-दो डायरेक्टरों से मुलाकात कराने की बात कही। आरोप है कि आरोपियों ने मॉडल को 2 दिनों तक एक कमरे में रखा। वहां उसे शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: गैंगरेप की शिकार मॉडल ने दर्ज कराया बयान