Thursday, November 30, 2017

तीन गायें छुड़ाईं और चोर की बहुत पिटाई लगाई

प्रमुख संवाददाता
महरौली की इस्लाम कॉलोनी में एक शख्स की बहादुरी से तीन गायों को बचा लिया गया। चोरों का गैंग गायों को चोरी करके टेंपो में ले जा रहा था। उसी दौरान एक गाय के मालिक ने शोर मचाकर उनकी गाड़ी का पीछा किया। आसपास के लोग अलर्ट हो गए। लोगों की भीड़ टेंपो का पीछा करने लगी। आखिरकार चोरों को टेंपो छोड़ भागना पड़ा। टेंपो चालक पकड़ा गया।

लोगों ने उसे जमकर पीटा। टेंपो में तीन गायें सही-सलामत मिलीं। लोगों ने चोरों की तलाश में घंटों जंगल की खाक छानी। उस दौरान पकड़े गए टेंपो चालक को भी साथ रखा। उसे पीटते गए और उसके साथियों का पता पूछते रहे। बाद में पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है। साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कन्हैया लाल (42) महरौली की इस्लाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने एक गाय पाली हुई है, जिसे घर के सामने खाली प्लॉट में रखते हैं।

बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे गली में शोर सुनकर बाहर निकले, तो उनकी गाय नहीं मिली। लोगों से पता चला कि गाय को कुछ लोग टाटा-407 में लादकर ले गए हैं। वह टेंपो का पीछा करने लगे। उनके शोर मचाने पर लोग सतर्क होते गए। टेंपो के पीछे भीड़ दौड़ने लगी। चोरों को टेंपो छोड़ भागना पड़ा। टेंपो चालक पकड़ा गया।

टेंपो से कन्हैया की गाय के अलावा दो गायें और मिलीं। बाद में उनके मालिक भी सामने आ गए। पुलिस का कहना है कि टेंपो चालक की पहचान पलवल (हरियाणा) निवासी आबिद हुसैन (26) के तौर पर हुई। लोगों ने उसे बहुत पीटा था। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: तीन गायें छुड़ाईं और चोर की बहुत पिटाई लगाई