Tuesday, July 4, 2017

दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, CCTV में कैद

नई दिल्ली
शकरपुर में एक घर से लाखों की जूलरी और कैश चोरी होने के मामले पूरे घटनाक्रम की CCTV फुटेज सामने आई है। पेशे से बिजनेसमैन गौरव दीक्षित शकरपुर के दयानंद ब्लॉक में फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं।

गौरव दीक्षित 2 जुलाई की सुबह 10. 30 बजे काम के सिलसिले में नोएडा गए थे। पत्नी मायके गई थीं। घर लॉक किया था। उन्हें रात करीब 8:30 बजे मकान मालिक अनिल गोसांई ने बताया कि उनके घर के दरवाजे खुले हैं और अंदर सारा सामान बिखरा है। गौरव रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो खुद को लुटा पाया।

घर से 60 हजार कैश के अलावा पत्नी और बच्चों की सारी जूलरी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जूलरी लगभग 7 लाख रुपये की थी। उसके अलावा एक आई-फोन और एक अन्य फोन भी चोरी हो चुका था।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, CCTV में कैद