Saturday, May 27, 2017

घर लूटने के बाद चर्चा कर रहे थे, धरे गए चोर

नई दिल्ली
एक घर से लाखों की जूलरी, कीमती सामान और कैश पर हाथ साफ करने के बाद चोरों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सामान ठिकाने लगाने के लिए बैचेन थे। इसी बात पर दोनों कहीं बैठे बातचीत कर रहे थे, जिसे एक अन्य व्यक्ति ने सुन लिया। उसने उनके बारे में पुलिस को सूचना दे दी।

बस इसी इनपुट पर पुलिस उन दोनों के पीछे लग गई और कुछ दिन पहले नत्थूपुरा कॉलोनी में हुई चोरी का केस सॉल्व हो गया। पुलिस ने पहले उन दोनों को दबोचा, फिर उनके बाकी दो साथियों को। पूछताछ में चोरी का सारा सामान रिकवर हो गया।

डीसीपी मिलिंद डुंबरे ने बताया कि वारदात 24 मई को हुई थी। चारों के बारे में पुलिस को एक पब्लिक पर्सन से इनपुट मिले, जिसके बिनाह पर स्वरूप नगर एसएचओ भरत राम मीणा की टीम ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। नत्थूपुरा से जितनी भी जूलरी और कीमती चीजें चुराई थीं, सभी रिकवर कर लिए गए। आरोपी उन्हें बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में 6 केस और सॉल्व हुए हैं। उनकी पहचान चमन, आनंद, शिवम और हरीश के तौर पर हुई है। चमन और आनंद नत्थूपुरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। ये गैंग ताले तोड़कर चोरियों के लिए कुख्यात हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: घर लूटने के बाद चर्चा कर रहे थे, धरे गए चोर