Sunday, April 30, 2017

बंधक बनाकर 3 साल तक किया रेप, अरेस्ट

सोमरीत भट्टाचार्य, नई दिल्ली
दिल्ली के गोविंदपुरी से एक 19 साल की लड़की को बंधक के चंगुल से बचाया गया है। इस लड़की को 3 साल पहले मानव तस्करी के तहत दिल्ली लाया गया था। गोविंदपुरी के एक फ्लैट में बंधक बनाई गई लड़की के साथ कई बार रेप किया गया है। उसने हालाकि, किसी तरह अपने पड़ोसी को अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बता पाई जिन्होंने एक एनजीओ को इसकी जानकारी दी। एनजीओ ने पुलिस की मदद से लड़की को बंधक से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी लीतू मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मित्रा लड़की के साथ मारपीट करता था जिस वजह से उसके पूरे शरीर में ब्लड क्लॉट बन गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पश्चिम बंगाल के नाडिया की रहने वाली है। आरोपी से उसकी मुलाकात सियालदह रेलवे स्टेशन में हुई थी। वह उसे नौकरी का झांसा देते हुए दिल्ली लेकर आया था। उसे बताया गया था कि उसे 10,000 रुपये की नौकरी दिलाएगा। हालांकि, नौकरी देने की जगह उसने लड़की को एक फ्लैट में बंद कर दिया और उससे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।

यह लड़की 8 जनवरी 2013 को दिल्ली पहुंची। इसने बताया कि पहले मित्रा उसके साथ बहुत अच्छे से व्यवहार करता था और कुछ दिन बाद उसने अपने दोस्तों से उसे मिलवाया। एक दिन जब वह सो रही थी तब उसने उसके साथ रेप किया। उसने बताया कि मित्रा ने उसे एक रूम में बंद कर दिया था और जब वह रेप का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। उसने पड़ोसियों को उसे अपनी पत्नी बताया था। वह अपने दोस्तों को घर बुलाता था जो उसका रेप करते थे। लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई थीं। पिछले एक साल से हर दिन 7 लड़कों को मित्रा घर लेकर आता था जो इस लड़की के साथ रेप करते थे। इसके बदले में मित्रा उनसे पैसे लेता था। लड़की ने बताया कि मित्रा ने उसकी अश्लील तस्वीरें और विडियो बनाई जो ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देता था। लड़की के मुताबिक, वह बहुत जल्द अपना घर बदल लेता था।

इसी बीच, शुक्रवार को वह किसी तरह अपने घर से बाहर निकली औऱ पड़ोसियों को अपनी हालत बताई जिन्होंने एक एनजीओ को इसकी जानकारी दी। लड़की की मेडिकल जांच से पता चला है कि उसके साथ लोहे के सरिया, पाइप और हैमर से कई बार मारपीट की गई है। इधर, आरोपी के खिलाफ रेप, हमला और पॉक्सोऐक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वाले लड़की को उसके परिवार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बंधक बनाकर 3 साल तक किया रेप, अरेस्ट