Friday, March 31, 2017

मर्डर कर शव के हिस्सों को अलग-अलग फेंका

तिमारपुर
तिमारपुर इलाके में एक शख्स का मर्डर कर दिया गया। कातिलों ने लाश के कई टुकड़े करके उन्हें उत्तरी जिले के दो थाना एरिया में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह वजीराबाद रिंग रोड पर एक ऑटो वाले ने शव के हिस्से को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सीनियर पुलिस अफसरों समेत कई थानों की पुलिस टीम पहुंची। तिमारपुर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।

युवक का सिर एक प्लास्टिक की थैली में मिला, जब कि उसके दोनों हाथ तकिए के कवर में अच्छे तरह से बांध कर रखे गए थे। खोजबीन के दौरान पुलिस को कुछ ही दूरी पर युवक के दोनों पैर भी मिल गये। । जिसमें युवक का बाकी धड़ था। इसके बाद तिमारपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तकरीबन 6:45 बजे एक ऑटो ड्राइवर ने रिंग रोड पर एक तकिए का कवर देखा, जिसमें कटे हुए दो हाथों को अच्छी तरह से बांधकर रखा गया था। पास ही एक प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें युवक का सिर पड़ा था। ऑटो वाले ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। कुछ देर बाद नाले के पास युवक के दोनों पैर मिल गए। दोपहर में पुलिस को घटनास्थल से करीब डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर सिविल लाइंस थाने के मजनू का टीला के पास लावारिस हालत में पड़ा एक बोरा मिला, जिसमें युवक का धड़ था। पुलिस ने युवक के शरीर के सारे हिस्से अपने कब्जे में कर लिए और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अफसरों के मुताबिक, युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक की दो दिन पहले हत्या की गई और शव को फ्रीज में रखा गया। बाद में उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के सभी रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: मर्डर कर शव के हिस्सों को अलग-अलग फेंका