Monday, February 27, 2017

आज 31 डिग्री तक जा सकता है तापमान

नई दिल्ली
मंगलवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से परेशान रहना पड़ सकता है। पाकिस्तानी पश्चिमी विक्षोभ के चलते पारे में 31 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम पारा भी अधिक ही रहेगा। सोमवार को मिश्रित सा मौसम रहा। उत्तरी पश्चिमी हवा का असर नहीं के बराबर देखने को मिला। सुबह-शाम के समय भी ठंडक ज्यादा नहीं थी। शायद इसीलिए सोमवार को अधिकतम पारे में इजाफा भी दर्ज किया गया। अधिकतम पारा जहां सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.7 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम 11.0 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार को नमी का स्तर अधिकतम 90 और न्यूनतम 32 फीसद रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से मौसम और गर्म हो सकता है। उत्तरी पाकिस्तान की तरफ से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो तीन दिन तक पारे में इजाफा दर्ज किया जाएगा। जहां तक मंगलवार का अनुमान है तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम पारा क्रमश: 31 और 13 डिग्री रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को मौसम फिर करवट ले सकता है। बारिश भी हो सकती है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: आज 31 डिग्री तक जा सकता है तापमान