Wednesday, January 4, 2017

24 घंटे के अंदर ढूंढी किडनैप हुई बच्ची

नई दिल्ली
ढाई साल की किडनैप बच्ची को 24 घंटे के भीतर पहाड़गंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका इरादा बच्ची को बेचने का था।

डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा के मुताबिक, ढाई साल की बच्ची परिवार के साथ दरीबां पान इलाके में रहती है। माता-पिता पटरी पर सामान बेचते हैं। किन्नर बनकर घूमने वाले राकेश से उनकी जान-पहचान हो गई। 23 वर्षीय राकेश किन्नरों के साथ रहता था।

सोमवार 4 बजे वह बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने बाहर ले गया। कई घंटे बीतने पर भी नहीं लौटा तो बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर पहाड़गंज थाने में सूचना दी गई। रातभर पुलिस ने आसपास रहने वाले किन्नरों से पूछताछ की। इसी में आरोपी की फोटो मिली और चांदनी नाम की किन्नर ने बताया कि वह त्रिलोकपुरी आता-जाता है।

चांदनी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को पुलिस के साथ त्रिलोकपुरी गई। करीब शाम 7 बजे राकेश इलाके में घूमते हुए पुलिस को मिल गया। उसने बचने के लिए अपनी वेशभूषा भी बदल ली थी। पुलिस ने आरोपी की मौसी के घर से बच्ची को बरामद कर लिया।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: 24 घंटे के अंदर ढूंढी किडनैप हुई बच्ची