Wednesday, November 30, 2016

लगातार दूसरी सुबह घने कोहरे की चपेट में दिल्ली

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर आज लगातार दूसरी सुबह घने कोहरे की आगोश में है। सुबह 7.25 बजे दिल्ली का तापमान गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जिससे पैदा हुए कोहरे की वजह से विजिबलिटी लगभग जीरो हो गई है। इस कारण कुछ फ्लाइट्स और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है।

धौला कुआं, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, फरीदाबाद, अक्षरधाम, नोएडा, गुड़गांव, रजौरी गार्डन, आर के आश्रम आदि में कोहरे का कुछ ज्यादा ही असर दिख रहा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न साइक्लोन नाडा से सर्द हवा देश के उत्तरी इलाकों में पहुंच रहा है। इससे हवा की नमी कई गुना बढ़ गई।

आईजीआई मेट के हेड डॉ. आर. के. जेनामनी के मुताबिक, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा था कि गुरुवार को सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छाएगा। उसने अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की उम्मीद जताई थी।






55716958

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: लगातार दूसरी सुबह घने कोहरे की चपेट में दिल्ली