Monday, October 3, 2016

RPF जवानों ने नाले में कूद बचाई यात्री की जान

नई दिल्ली
आरपीएफ जवानों ने बहादुरी की मिशाल पेश करते हुए एक यात्री को मौत मुंह में जाने से बचा लिया। घटना दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास की है। ट्रेन दिल्ली किशनगंज से रवाना होकर शकूर बस्ती के लिए बढ़ रही थी, तभी एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। उस दौरान ट्रेन नाले के ऊपर से गुजर रही थी, जिससे कि यात्री सीधा नाले में जा गिरा। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वहां आरपीएफ के दो जवान सुरेश कुमार और महेंद्र नेगी गश्त कर रहे थे। वह की अवाज सुनते ही नाले के पास गए और उसे बचाने के लिए कूद पड़े।

काफी जद्दोजहद के बाद यात्री को बाहर निकाल लिया। यात्री बुरी तरह चोटिल था। उसके कपड़े तक फट गए थे। उसके बाद ऐंबुलेंस बुलाकर उसे जीवन माला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। पहचान पंजाब के मनसा तहसील गांव खेड़ा के रहने वाले प्रदीप के रूप में हुई। प्रदीप दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था, उसके बाद वापस घर जाने के लिए दिल्ली किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

दोपहर करीब 2 बजे मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस 19023 में सवार हो गए। भीड़ अधिक होने के कारण गेट पर ही खड़े थे। ट्रेन दिल्ली किशनगंज से रवाना होकर शकूरबस्ती के लिए बढ़ रही थी। जब ट्रेन किशनगंज - विवेकानंदपुरी हॉल्ट के बीच गंदे नाले के ऊपर से गुजर रही थी, तभी अचानक झटका लगने से प्रदीप चलती ट्रेन से सीधा नाले में जा गिरे। गिरने से उन्हें काफी चोटें आईं। वह नाले से बचाओ-बचाओ की आवाजें लगा रहे थे। वहीं गश्त कर रहे आरपीएफ के जवान सुरेश और महेंद्र सिंह नेगी उन्हें देखते ही नाले में कूद गए। ट्रेन में फंसकर गिरने से प्रदीप के कपड़े पूरी तरह फट चुके थे। हाथ और सिर में काफी चोटें आईं थी।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: RPF जवानों ने नाले में कूद बचाई यात्री की जान