Monday, August 29, 2016

दिल्ली: रोड जाम में फंस गए अमरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, निकालने के लिए लगानी पड़ी पुलिस

सोमवार को भारी बारिश होने के कारण दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई। और इस बार इस जाम में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भी फंस गए। जॉन केरी सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकले के बाद वो दिल्ली के सड़क पर भारी जाम में फंस गए। इस दौरान उनके साथ दो विदेशी पत्रकार भी थे।पत्रकार निकोलस वेडमास जो जॉन केरी के दिल्ली प्रवास में उनके साथ हैं। उन्होने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने लिखा जॉन केरी किसी भी दूसरे आम इंसान की तरह दिल्ली की भीगी रात में रोड जाम में फंस गए हैं।

एक दूसरे पत्रकार स्टीव हरमन ने ट्वीट करके बताया कि घंटे भर से जाम में फंसे जॉन केरी को निकालने के लिए दिल्ली पुलिस को बुलाया गया है। इससे पहले जॉन केरी एक दिन के बांग्लादेश दौरे पर गए थे। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे बर्बर हमलों के सिलसिले के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी सुरक्षा तथा आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बांग्लादेश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए वहां पहुंचे थे। यही से सीधे जॉन केरी भारत पहुंचे और जाम में फंस गए।

दिल्ली के तरह ही गुड़गांव के कुछ इलाकों में भी इसी तरह का नजारा देखने को मिला। गुरुग्राम के सदर बाजार इलाके में जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण लोगों की ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गुड़गांव पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि आज गुड़गांव में भारी बारिश के कारण लोगों को स्लो मूविंग ट्रैफिक का सामना करना पड़ा रहा है। पुलिस इस ओर काम कर रही है।

The post दिल्ली: रोड जाम में फंस गए अमरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, निकालने के लिए लगानी पड़ी पुलिस appeared first on Jansatta.


Read more: दिल्ली: रोड जाम में फंस गए अमरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, निकालने के लिए लगानी पड़ी पुलिस