Tuesday, August 30, 2016

बंधक बनाकर रसोइए ने की 40 लाख की लूट

नई दिल्ली
राजधानी में एक वृद्ध महिला को उसकी पोती और घर की मेड के साथ बंधक बनाकर लूट की घटना सामने आई है। घटना दिल्ली के कीर्ती नगर इलाके की है जहां घर में काम करने वाले रसोइए ने घर में चाकू की नोक पर 40 लाख रुपये और जूलरी लूट ली। खबर के अनुसार, कीर्ती नगर में घर में काम करने वाले रसोइए ने घर की वृद्ध महिला, उनकी पोती और उनके घर की मेड को बंधक बना लिया और उसके दो अन्य साथियों ने 40 लाख नगदी के साथ जूलरी चुरा ले गए।

रसोइए को सिर्फ तीन दिन पहले ही घर पर खाना बनाने के लिए रखा गया था। वारदात सोमवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच की है, जब महिला तेजिंदर कौर (60) घर में अपनी 11 महीने की पोती और मेड के साथ थी। कौर के बेटा और बहु किसी काम से बाहर गए हुए थे और उनके पति सवर्ण सिंह शहर के कोंडली इलाके में एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

पुलिस ने कहा, 'कुक घर पर लगभग 1 बजे के करीब आया। 15 मिनट बाद दो अन्य लोग भी घर में घुसे और सीधा महिला के कमरे में चले गए। उन्होंने महिला के हाथों को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद मेड और लड़की को भी अलग कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे घर में छानबीन करके नगद और जुलरी लेकर फरार हो गए। तेजिंदर कौर ने कैसे जैसे करके खुद को छुड़ाकर मेड वाला कमरा खोला। पुलिस ने बताया कि कौर ने अपने पति को फोन किया और उसके बेटे ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए सैंपल्स इकट्ठा करने के लिए एक क्राइम टीम और फरेंसिक टीम को घर भेजा गया। घर के CCTV की जांच की जा रही है। दिल्ली पश्चिम के DCP पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रसोइया विनोद उत्तर प्रदेश के गोंडा का निवासी है। उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

इस खबर को अंग्रेजी में यहां पढ़ें: Family's new cook holds 2 women hostage, loots Rs 40 lakh

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Read more: बंधक बनाकर रसोइए ने की 40 लाख की लूट